रसोई का बिगड़ा बजट, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम
Hapur News - सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की - 14 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 801 रुपए से बढ़कर 851 पर पहुंची - गैस सिलेंडर बढ़ने से महिलाओं में रोष हापुड़, संवाददाता। केंद्र स

केंद्र सरकार ने महिलाओं का रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में 50 रूपए की बढ़ोत्तरी की है। ऐसे में महिलाओं ने हिन्दुस्तान से संवाद करते हुए कहा कि पहले ही मंहगाई से आम आदमी की कमर टूट रही है, अब रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया है। बता दें कि रसोई गैस सिलेंडरों के दाम काफी समय से सामान्य थे। अबतक 14 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 801 रूपए थी, अब सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रूपए प्रति सिलेंडर बढ़ाने का फैसला किया है। मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 851 रूपए हो गई है। इससे खासकर महिलाओं में काफी रोष है। महिलाओं का कहना है कि दाल, चीनी, तेल के अलावा समस्त खाद्य पदार्थ महंगे हो गए है, अब रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर रसोई का बजट बिगड़ना तय है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।