Health Campaign Dastak to Target Diabetes Hypertension and Cancer Patients दस्तक अभियान में डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर के मरीज खोजे जाएंगे, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHealth Campaign Dastak to Target Diabetes Hypertension and Cancer Patients

दस्तक अभियान में डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर के मरीज खोजे जाएंगे

Hapur News - -संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत दस्तक अभियान जिले में चलेगाक अभियान जिले में चलेगा -एक अप्रैल से शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण माह, 11 अप्रैल से शुरू ह

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 4 April 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
दस्तक अभियान में डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर के मरीज खोजे जाएंगे

इस बार दस्तक अभियान में डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर के मरीज भी खोजे जाएंगे। मरीजों का रिकॉर्ड बनाया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत दस्तक अभियान 11 अप्रैल से शुरू होगा। इसमें 900 टीमें कार्य करेंगी।

एक अप्रैल से जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू हो गया है। इस माह में टीमें जगह जगह जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैला रही हैं। इसी माह के बीच में आगामी 11 अप्रैल से दस्तक अभियान का शुभारंभ होगा। दस्तक अभियान में 900 टीमें कार्य करेंगी। स्वास्थ्य टीमें इस बार घर घर जाकर शासन के निर्देश पर बुखार, डेंगू, मलेरिया के मरीजों के साथ साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर के मरीज भी खोजे जाएंगे। मरीजों का रिकॉर्ड बनाया जायेगा। उन्हें स्वास्थ्य संबंधित टिप्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड भी बनाये जाएंगे। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि शासन के निर्देश पर दस्तक अभियान में डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर के मरीजों का रिकॉर्ड बनाया जायेगा। कार्य करने के लिए 900 स्वास्थ्य टीमें गठित कर दी गई हैं। अभियान की निगरानी एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ करेंगी।

-20 दिन चलेगा दस्तक अभियान

हापुड़। जनपद में दस्तक अभियान 21 दिन चलेगा। अभियान का 11 अप्रैल से शुभारंभ होगा, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कार्य करने के लिए टीमें बना दी गई हैं।

-पात्रों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग

हापुड़। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार होता है। जिले में पैनल से जुड़े अस्पतालों में मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध है। पात्र सरकारी अस्पतालों में संपर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।