Guwahati-Shri Ganganagar Special Train to Operate via Gorakhpur from May to June गुवाहाटी-श्री गंगानगर वाया गोरखपुर स्पेशल 21 मई से, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGuwahati-Shri Ganganagar Special Train to Operate via Gorakhpur from May to June

गुवाहाटी-श्री गंगानगर वाया गोरखपुर स्पेशल 21 मई से

Gorakhpur News - गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए गुवाहाटी-श्री गंगानगर स्पेशल ट्रेन 21 मई से 25 जून तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन गुवाहाटी से शाम 6.15 बजे निकलकर अगले दिन गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा रविवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 13 April 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
गुवाहाटी-श्री गंगानगर वाया गोरखपुर स्पेशल 21 मई से

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 05636/05635 गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी स्पेशल वाया गोरखपुर का संचलन छह फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05636 गुवाहाटी-श्री गंगानगर स्पेशल 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर भोर में 03.30 बजे श्री गंगानगर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05635 श्री गंगानगर-गुवाहाटी स्पेशल 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को श्री गंगानगर से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर रात 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर देर रात 12.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।