Grand Procession Celebrates Lord Chitragupta s Appearance Festival भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsGrand Procession Celebrates Lord Chitragupta s Appearance Festival

भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Basti News - बस्ती में कायस्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा चित्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई संपन्न हुई। यात्रा में राम,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 13 April 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

बस्ती, निज संवाददाता। कायस्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत चित्रगुप्त मंदिर गौरीदत्त धर्मशाला से हुई। पीली कोठी गांधीनगर होते हुये कम्पनी बाग से मालवीय रोड होते हुए चित्रगुप्त मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। अंकुर वर्मा, अजय श्रीवास्तव और मुकेश श्रीवास्तव के संयोजन में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुरेन्द्र मोहन वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, उमेश, राजेश, अशोक, मनोज, आलोक, डॉ. सौरभ सिन्हा, मुकेश आदि ने कहा कि युगपिता ब्रह्मा की काया से उत्पन्न होने के कारण इनका कुल ‘कायस्थ कहलाता है। हर व्यक्ति के हृदय में स्थित होने के कारण इन्हें ‘चित्रगुप्त या ‘चित्रांश के नाम से जाना जाता है।

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, अरविन्द श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, गोप श्रीवास्तव, परमात्मा, अजय, दुर्गेश, दुर्गेन्दर, आलोक, सर्वेश, राहुल, राजेश, अरुण, नितेश, मयंक, राजेश, शिवनंदन, विनायक, मनीष, बृजेश, नीरज, जितेंद्र, अश्वनी, सतेंद्र, अंशुल आनन्द, डब्बू, मुकेश, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, आदर्श श्रीवास्तव मौजूद रहे। यात्रा में राम, लक्ष्मण, मां सीता और वीर हनुमान की सजीव लोगों को झांकी आकर्षित कर रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।