फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन
धनबाद गोविंदपुर में सोनी इंडिया द्वारा एक फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उमेश गोगना ने फोटोग्राफी की नई तकनीकों और मांगों के बारे में जानकारी साझा की। कार्यशाला में 125 फोटोग्राफरों ने...

धनबाद गोविंदपुर में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। सोनी इंडिया की ओर से आयोजित कार्यशाला में उमेश गोगना ने फोटोग्राफी की नई तकनीकी एवं बारीकियो के बारे मे समझाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में किस तरह की फोटोग्राफी की मांग हो रही है। बदलते तकनीक को अपना कर फोटोग्राफी को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। उन्होंने आउटडोर एवं इनडोर फोटोग्राफी की नई तकनीक के बारे में भी बताया।
कार्यशाला की शुरुआत सुभाष सरावगी ने सरफराज अहमद एवं उमेश गोगना को पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यशाला में धनबाद के 125 फोटोग्राफरो ने हिस्सा लिया। फोटोग्राफी कार्यशाला को सफल बनाने में सुनील कुमार सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, बृजेश झा और सभी फोटोग्राफरों ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।