53rd Mans Mahadhiveshan Celebrating Ram s Birth with Navah Path and Ram Katha मानस महाधिवेशन में राम नाम से गूंजा जगजीवन नगर, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad News53rd Mans Mahadhiveshan Celebrating Ram s Birth with Navah Path and Ram Katha

मानस महाधिवेशन में राम नाम से गूंजा जगजीवन नगर

धनबाद में आयोजित 53वें मानस महाधिवेशन के दूसरे दिन देवी प्रसाद पांडेय ने नवाह पाठ किया। राम जन्म के बाद सोहर गाया गया। आचार्य संतोष द्विवेदी ने रामजन्म और रामत्व पर अपने विचार साझा किए। आयोजन में...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 13 April 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
मानस महाधिवेशन में राम नाम से गूंजा जगजीवन नगर

धनबाद मानस प्रचार समिति की ओर से आयोजित 53वें मानस महाधिवेशन के दूसरे दिन मानस जी के नवाह पाठ देवी प्रसाद पांडेय ने की। राम जन्म हुआ। पाठ के बाद सोहर गाया गया। यजमान उज्ज्वल वर्मा, मनिका कीर्ति वर्मा, शिव प्रसन्न प्रसाद, रुक्मिणी देवी शामिल हुए। संध्या में श्रीराम कथा में आचार्य संतोष द्विवेदी ने रामजन्म एवं श्रीराम के रामत्व में आने का अपना अनुसंधान सुनाया। ताड़का वध, अहिल्या जी का उद्धार एवं जनकपुर की ओर प्रस्थान के दौरान ही राम ने अपने रामत्व का दर्शन कराया। आयोजन में समिति के निरंजन सिंह, विनोद दुबे, निशांत नारायण, राहुल कुमार, नरेश यादव, प्रभाकर ओझा, सुशील सिंह, मनोज झा, विजय रजक, उमेश सिंह सक्रिय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।