Dhanbad Meeting Discusses Rising Agricultural Costs Amid Inflation डीएलटीसी की बैठक में सरकारी योजना के संचालन पर खर्च मंथन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Meeting Discusses Rising Agricultural Costs Amid Inflation

डीएलटीसी की बैठक में सरकारी योजना के संचालन पर खर्च मंथन

धनबाद में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक में कृषि, पशुपालन और अन्य कार्यों के संचालन में बढ़ती महंगाई के कारण लागत में वृद्धि पर चर्चा की गई। एडीएम पीयूष कुमार ने संबंधित विभागों से संभावित लागत का...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 13 April 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
डीएलटीसी की बैठक में सरकारी योजना के संचालन पर खर्च मंथन

धनबाद, विशेष संवाददाता जिलास्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की बैठक में सरकारी योजना के संचालन मद में होने वाले खर्च पर मंथन किया गया। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता एडीएम विधि-व्यवस्था पीयूष कुमार ने की।

बैठक में चर्चा की गई कि बढ़ती महंगाई के कारण खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन तथा अन्य कार्यों के संचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके लिए जरूरी है कि सबंधित विभाग संभावित लागत का प्रस्ताव तैयार करें। एडीएम ने कहा कि संभावित लागत तैयार करने में स्केल ऑफ फाइनेंस का ध्यान रखा जाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजदूरी, बीज, फर्टिलाइजर, उपकरण, उपस्कर, चारा इत्यादि के मूल्य में वृद्धि का प्रभाव पड़ा है।

एडीएम ने कहा कि कृषि विभाग के धान, मक्का, अरहर, गेहूं, चना, सरसों, आलू की खेती में होने वाले खर्च का आकलन करना जरूरी है। पशुपालन विभाग की ओर से ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरी पालन, सूकर पालन, कुक्कुट पालन 500 ब्वॉयलर, कुक्कुट पालन (400 बर्ड) लेयर की योजनाओं की लागत का भी निर्धारण किया जाना चाहिए। गव्य विकास विभाग के 2, 5 व 10 मवेशियों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण, मत्स्य विभाग के बत्तख सह मत्स्य पालन, मछली पालन, मत्स्य सह मुर्गी पालन, मछली सह मुर्गी पालन, मछली सह सूअर पालन, आरएफएफ में मछली पालन पर होने वाले खर्च में भी महंगाई के कारण बढ़ोतरी हुई होगी। समीक्षा के बाद एडीएम ने गव्य विकास पदाधिकारी को देशी गाय व भैंस के पालन के लिए खर्च को विशेष रूप से निर्धारित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ देवकांत प्रसाद, मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा, सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, डीडीएम नाबार्ड रवि सोहानी, प्रगतिशील किसान अब्दुल कयूम अंसारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।