ईद को लेकर पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
Hapur News - गढ़मुक्तेश्वर में ईद और विशेष नमाज के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। सीओ वरुण मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने ईदगाहों का दौरा कर नमाजियों की सुरक्षा की जांच की। वाहनों का आवागमन ईद की...

गढ़मुक्तेश्वर। ईद और इस दौरान होने वाली विशेष नमाज को लेकर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही पुलिस द्वारा ईदगाहों का निरीक्षण कर सुरक्षा वहां से जुड़ी व्यवस्था का जायजा लेकर गड़बड़ी का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। ईदुल फितर को लेकर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही इस दौरान होने वाली विशेष नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अपनी तैयाारियों में जुट गया है। सीओ वरुण मिश्रा और इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने तहसील रोड पर बड़ी ईदगाह के साथ ही नगर में दरगाह शरीफ का दौरा कर नमाजियों की सुरक्षा के विषय में बड़ी गहनता से जांच पड़ताल की। इसके अलावा इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बहादुरगढ़ और एसओ सुमित तोमर ने बक्सर में ईदगाह का दौरा कर स्थिति का आंकलन किया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह वाले रास्तों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इस दौरान गड़बड़ी का कोई भी प्रयास किया गया तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अनर्गल अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाडऩे का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ को सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।