Woman Accuses Husband of Attempted Murder and Triple Talaq in Hapur विवाहिता ने हत्या के प्रयास का लगाया आरोप, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsWoman Accuses Husband of Attempted Murder and Triple Talaq in Hapur

विवाहिता ने हत्या के प्रयास का लगाया आरोप

Hapur News - कोतवाली हापुड़ की एक महिला ने अपने पति पर हत्या के प्रयास और तीन तलाक का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का कहना...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 25 April 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता ने हत्या के प्रयास का लगाया आरोप

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति पर हत्या का प्रयास कर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतावली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि छह मार्च 2010 को उनका निकाह असलम उर्फ राजा निवासी मोहल्ला खालापार जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुआ था। शादी के दो वर्ष के बाद उनका जेठ शमशाद पीड़ित पर गंदी नजरे रखने लगा था। जेठ खुश करने के लिए खाने का सामान भी उसे लाकर देता था। पीड़ित ने इसकी शिकायत अपने पति से की थी। इसके बाद उनके घर कई बार पंचायतें भी हुई थी। इसके बाद भी जेठ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। दो वर्ष पहले उनका पति किसी काम से बाहर गया था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी जेठ ने अपने पुत्र के हाथों उन्हें दूध का कुल्हड़ भिजवाया था। दूध पीने के बाद उन्हें नशा हो गया था। इस दौरान आरोपी जेठ ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।

पीड़िता ने यह बात अपने पति व दूसरे जेठ ईनाम को बताई थी। पति, जेठ ईनाम व जेठानी हीना ने उसके साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोपियों ने तलाक की धमकी देकर उससे मामला रफा दफा कर दिया था। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके जेठ को विदेश भेज दिया था। वापस आने के बाद जेठ उनके साथ फिर से छेड़छाड़ करने लगा था। विरोध करने पर जेठ का पुत्र शाद, पति असम, जेठ ईनाम व शमशाद व जेठानी हिना ने उसके साथ मारपीट की। शाद ने अवैध पिस्टल सबके सामने उसके मुंह में डालकर हत्या करने की धमकी है। जबकि अन्य आरोपियों ने जबरन उसे फिनाइल पिलाकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद पति उसे तीन तलाक देकर परिवार के साथ यहां से फरार हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना अपने भाइयों को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे भाईयों ने डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद वह मुजफ्फरनगर थाने में भी गई थी। पुलिस वालों ने उनसे पुलिस के बड़े अधिकारियों से आदेश कराकर लाने की बात कही थी। 18 अप्रैल को वह अपने भाइयों के साथ अपने मायके आ गई थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।