Heatwave in Balrampur April Sees Temperatures Surpassing 42 C पारा पहुंचा 42 पार, गर्मी से हाल हो रहा बेहाल, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsHeatwave in Balrampur April Sees Temperatures Surpassing 42 C

पारा पहुंचा 42 पार, गर्मी से हाल हो रहा बेहाल

Balrampur News - बलरामपुर में अप्रैल माह में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। गेहूं की कटाई पूरी नहीं हुई है और तेज धूप व लू से सभी प्रभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरFri, 25 April 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
पारा पहुंचा 42 पार, गर्मी से हाल हो रहा बेहाल

बलरामपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गेहूं फसल की कटाई अभी पूरी नहीं हुई है। वहीं तेज धूप व लू ने किसानों के साथ-साथ आम जनमानस को परेशान कर दिया है। एक सप्ताह से बढ़ी गर्मी असर फसलों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।

जिले में अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। गुरुवार दोपहर के समय गर्मी का असर चरम पर रहा। 42 डिग्री पारा के साथ मौसम काफी गर्म दिखा। लोग मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर गर्म हवाओं के चलते घरों में रहना मुनासिब समझा। बहुत आवश्यक कार्य पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का असर बढ़ जाता है। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो जाते हैं। तेज पछुआ गर्म हवाओं के साथ बढ़ी धूप आम जनमानस को खासा परेशान करती दिखी। लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए बेल सरबत, नींबू पानी व ठंढे पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे। जिला प्रशासन की ओर से हीट वेव को देखते हुए आम जनमानस से दोपहर के समय अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही घर से निकलने की बात कही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।