BJP Workers Celebrate Valor with Tiranga Yatra in Pihani पिहानी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsBJP Workers Celebrate Valor with Tiranga Yatra in Pihani

पिहानी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Hardoi News - पिहानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित की गई। यात्रा शहीद स्मारक पर समाप्त हुई, जहां शहीदों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 27 May 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
पिहानी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

पिहानी। कस्बे में सोमवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में स्थानीय कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बंदर पार्क, कटरा बाजार, पटवा गली, सराफा मार्केट,नगर पालिका रोड, कोतवाली रोड होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची। यहां पर शहीदों को पुष्पान्जलि अर्पित कर यात्रा का समापन हुआ। भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे। आदर्श सिंह, डॉ मुजाविर हुसैन ज़ैदी, अरुण गुप्ता, नीरज सिंह, संजू शुक्ला, पीयूष शुक्ला, विमलेश तिवारी, रामदास कटियार, रिशू वैश्य, प्रदीप अवस्थी, शिब्बू मिश्रा, विमलेश गुप्ता रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।