Buddha Purnima Celebrations in Hardoi BJP and SP Mark the Occasion भाजपा कार्यालय में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, याद किए गए महात्मा बुद्ध, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsBuddha Purnima Celebrations in Hardoi BJP and SP Mark the Occasion

भाजपा कार्यालय में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, याद किए गए महात्मा बुद्ध

Hardoi News - हरदोई में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन धूमधाम से किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का स्मरण किया। वहीं, सपा ने पार्टी कार्यालय पर बुद्ध की जयंती...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 13 May 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यालय में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, याद किए गए महात्मा बुद्ध

हरदोई। बुद्ध पूर्णिमा पर भाजपाजिला कार्यालय बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी शिक्षाओं को स्मरण करते हुए की गई। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने उस काल की सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया, परंतु वेदों और उपनिषदों की दार्शनिक गहराई को भी उन्होंने अपने दृष्टिकोण में समाहित किया। उनके विचारों का प्रभाव न केवल भारत में, बल्कि विश्वभर में देखने को मिलता है। जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, मंडल प्रभारी सुभाष पांडे, सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ल, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, हरदोई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय रहे।

बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ भंडारा संडीला। बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बस स्टॉप पुरानी तहसील गेट के पास भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज कुमार बौद्ध, मनोज कुमार गौतम, बबलू कुमार सभासद, अभिमन्यु गुप्ता, सरोज गौतम, सीमा बौद्ध, अरविंद गौतम समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। शहर में निकाली गई धम्म सभा हरदोई। भारतीय बौद्ध महासभा ने बुद्ध जयंती पर आम्बेडकर पार्क के निकट समारोह आयोजित किया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों पर धम्म सभा निकाली। भिक्षु वीपी तशक ने त्रिशरण पंचशील प्रदान कर कार्यक्रम शुरू किया। अध्यक्ष रामपाल गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध ने शिक्षा दी कि मनुष्य का जीवन दुर्लभ है। इसलिए कल्याणकारी कार्य करें। सपा ने मनाई बुद्ध की जयंती हरदोई। सपा ने पार्टी कार्यालय पर भगवान बुद्ध की जयंती मनाई। पूर्व एमएलसी डा. राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बताया कि बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर डा. अरुण मौर्या, अजय सिंह पाल, अमित वाजपेयी, फूलचंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।