School Chalo Abhiyan Rally for Education Awareness in Barkhuni Block रैली निकाल कर बोले, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsSchool Chalo Abhiyan Rally for Education Awareness in Barkhuni Block

रैली निकाल कर बोले, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

Hardoi News - विकासखंड भरखनी में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विकासखंड क्षेत्र विकासखंड भरखनी में बुधवार को स्कूल

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 10 April 2025 05:43 AM
share Share
Follow Us on
रैली निकाल कर बोले, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

पाली। विकासखंड भरखनी में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विकासखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराना एवं जनमानस में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, ग्राम प्रधानों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूली बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर हर बच्चा स्कूल जाए, कोई न छूटे पढ़ाई से, पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे जोशीले नारों के साथ आमजन को शिक्षा का महत्व समझाया गया। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए। इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी सुनील सिंह व शिक्षक मौजूद रहे।

घर घर जाकर दी पढ़ाई की जानकारी

बेनीगंज। संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां विकासखंड कोथावा के तहत शिक्षकों द्वारा रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक शिव मूर्ति त्रिपाठी, सहायक अध्यापक अरुणेंद्र प्रताप सिंह, सहायक नीतू वर्मा, शिक्षा मित्र संतोष कुमार, नम्रता सिंह ने बच्चों के साथ मझिगवां में घर-घर जाकर स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया। बताया कि सोमवार को मौसमी फल और बुधवार को बच्चों को दूध दिया जाता है। विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को विज्ञान की शिक्षा दी जाती है। स्मार्ट टीवी पर बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।