Tragic Loss Kajal s Life Shattered After Husband s Death Before Wedding हे राम...अब किसके सहारे जियूंगी जिंदगी, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsTragic Loss Kajal s Life Shattered After Husband s Death Before Wedding

हे राम...अब किसके सहारे जियूंगी जिंदगी

Hardoi News - पाली, संवाददाता।हादसे में अपने पति को गंवाने वाली काजल की जिंदगी बिखर गई। उसके मुंह से बरबस यही निकल रहा था कि हे राम ये क्या किया। अब किसके सहारे जिय

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईSun, 1 June 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
 हे राम...अब किसके सहारे जियूंगी जिंदगी

पाली, संवाददाता। हादसे में अपने पति को गंवाने वाली काजल की जिंदगी बिखर गई। उसके मुंह से बरबस यही निकल रहा था कि हे राम ये क्या किया। अब किसके सहारे जियूंगी ? परिजनों ने बताया कि आकाश की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। उसने मोहल्ले की ही निवासी सर्वेश कश्यप की पुत्री काजल के साथ प्रेम विवाह किया था। हालांकि पहले इस शादी के लिए युवती के परिजन तैयार नहीं थे। इस पर दोनों घर छोड़कर चले गए थे। कुछ समय बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया था। इसके बाद उसके कोर्ट में बयान कराए गए। इस पर उसने आकाश के साथ रहने और शादी करने की बात कही।

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों की शादी हो गई। हालांकि इस रिश्ते के बाद युवती के परिवारवालों ने उससे नाता तोड़ दिया। शुक्रवार की रात हुए हादसे ने एक पल में कागज की सारी खुशियां उजाड़ दीं। वह रो-रोकर बदहवाश हो गई। उसके भविष्य को लेकर भी लोग चिंता जताते रहे। सेहरा सजने से पहले ही मौत के मुंह में समा गया उदयवीर पाली। पाली कसबा के मोहल्ला पटियानीम निवासी अमरीश कश्यप खेतीबाड़ी व पल्लेदारी का काम करके परिवार का पेट पालते हैं। उनके तीन बेटे हैं। इनमें उदयवीर सबसे छोटा था। बड़े बेटे पंकज और लालू की शादी हो चुकी है। उदयवीर बंटाई पर खेतीबाड़ी करता था। पिता के अनुसार छोटे बेटे उदयवीर की शादी अभी नहीं हुई थी। उसके लिए कई रिश्ते आ चुके थे। शादी होने और सिर पर सेहरा सजने का सपना पूरा होने से पहले ही उदयवीर सदा सदा के लिए परिवार को छोड़कर चला गया। जवान बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।