अक्षय तृतीया पर शहर के देवालयों में सुबह से बही भक्ति की बयार
Hathras News - फोटो 41 शहर के रामलीला मैदान स्थित भकाभेंडा महादेव मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व अन्य विप्र

मंदिरों में विशेष श्रंगार के साथ लगाया गया सत्तू का भोग भगवान परशुराम का जगह जगह किया गया अभिषेक, सुख समृध्दि की कामना हाथरस। अक्षय तृतीया पर्व व परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर शहर के देवालयों में सुबह से भक्ति की बयार बही। मंदिरों में ठाकुरजी के भव्य श्रंगार किए गए। भगवान का सत्तू का भोग लगाया गया। विप्र बंधुओं ने जगह जगह भगवान परशुराम का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। सुख समृध्दि की कामना की। श्री ब्राह्मण महासभा पंजीकृत हाथरस के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के मौके भखा बेड़ा महादेव मंदिर रामलीला ग्राउंड पर सुबह भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मंगला आरती के साथ सुप्रसिद्ध आचार्य सनत कुमार दीक्षित के सानिध्य में विद्वानों द्वारा विधि विधान के साथ भगवान परशुराम का भव्य अभिषेक किया।
मुख्य यजमान सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉक्टर जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी, महेश चंद्र शर्मा ने अभिषेक किया। इस मौके पर विशाल सारस्वत, उमेश चंद्र शर्मा, पंडित गणेश वशिष्ठ पंडित सत्येंद्र स्वरुप शर्मा ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिंह भेंटकर स्वागत किया। प्रसाद वितरण किया गया। रामेश्वर उपाध्या ब्लॉक प्रमुख ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में ऋषि कुमार कौशिक, प्रशांत शर्मा, आचार्य सनत कुमार दीक्षित, गणेश वशिष्ठ, हरि ओम गुरुजी, पंडित संदीप कृष्ण भारद्वाज, अतुल कुमार शर्मा, सत्येंद्र स्वरुप शर्मा "फौजी, बौहरे बृजमोहन शर्मा, शौर्य शर्मा, अतुल कृष्ण भारद्वाज, शैलेंद्र वशिष्ठ देव स्वरूप शर्मा, डॉक्टर विकास शर्मा, आदि मौजूद रहे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष पण्डित ब्रजेश वशिष्ठ के संयोजन में देवी वाली बगीची, निकट वाटर वर्क्स, ढकपुरा रोड पर अक्षय तृतीया पर्व पर गणेश पूजन के साथ भगवान परशुराम का अभिषेक, पूजन, अर्चन, हवन यज्ञ व महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य आचार्य पण्डित जितेन्द्र मोहन वशिष्ठ शास्त्री, संयोजक पण्डित राघव वशिष्ठ रहे। कार्यक्रम में रामेश्वर उपाध्याय ब्लॉक प्रमुख, केके दीक्षित एडवोकेट , पंडित रविन्द्र शास्त्री, धीरज पाण्डेय ,नीरज शर्मा, संदीप शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, डॉक्टर विकास शर्मा, योगेश्वर शर्मा, राकेश शर्मा, विकास भारद्वाज, डॉक्टर ललतेश शर्मा, सौरभ वशिष्ठ, मदन गोपाल रावत, रामवीर शर्मा, प्रदीप शर्मा, योगा पण्डित, प्रशान्त शर्मा, पण्डित ऋषि कौशिक, अविनाश चन्द पचौरी, श्यामसुंदर शर्मा बंटी भैया, सुधीर पचौरी, जीवन लाल शर्मा, विप्लव शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, डॉक्टर वीपी सिंह, जयशंकर पाराशर बबलू बाबा, अरविन्द वशिष्ठ एडवोकेट, महेश चन्द तिवारी, हरि वल्लभ वशिष्ठ, विवेक शर्मा, विदित उपाध्याय, ब्रजेश गौतम, दिलीप, उपाध्याय, डॉक्टर राजीव गुप्ता, कृष्णा वार्ष्णेय, योगवीर अग्निहोत्री, रजत बर्मन, गौरव अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, प्रशांत मोहन वशिष्ठ, सतेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, मदनलाल कौशिक, विकास शर्मा, अर्पित वशिष्ठ, गिरिश तिवारी, अभिषेक शर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, प्रतीक जैन, श्रीभगवान वर्मा, सुमित दीक्षित, जयप्रकाश तिवारी, डॉक्टर गिरिश चंद्र शर्मा, रोहन पाठक, पंडित राम खिलोनी शर्मा, रामनिवास शर्मा, गायत्री देवी वशिष्ठ, वंदना वशिष्ठ, रंजना वशिष्ठ, पंडित वीरेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा, अजीत शर्मा, नवीन शर्मा, आदित्य वशिष्ठ एडवोकेट रहे। ब्राह्मण एकता परिषद पंजीकृत के तत्वाधान में भगवान परशुराम के प्रकटउत्सव जन्मोत्सव के मौके पर रावत कालौनी स्थित मां नगरकोट कांगड़ा धाम मंदिर में पंडित अजय रावत के संयोजन में हवन एवं आरती कर पूजा अर्चना की गई। आचार्य गणेश वशिष्ठ ने पूजा अर्चना कराई। कार्यक्रम में पंडित विवेक रावत जिलाध्यक्ष ब्राहमण एकता परिषद, प्रशांत शर्मा जी नगर अध्यक्ष, शिवदेव दीक्षित जिला महामंत्री, प्रदीप शर्मा जिला उपाध्यक्ष, अजय रावत, नंदकिशोर दीक्षित,पुनीत कुमार शर्मा, विक्रम सिंह रावत, योगेश रावत, मुकेश कुमार शर्मा,श्याम सुंदर शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, छोटेलाल राजौरिया, महेश दीक्षित,मल्लो गुरु, अरुण पचौरी, कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। - इंनसेट शहर के इन मंदिरों में हुई पूजा अर्चना अक्षय तृतीया के मौके पर शहर के किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर, गुडिहाई बाजार दाऊजी मंदिर, रूई की मंडी कन्हैया जी मंदिर, गंगा महारानी मंदिर, गोपेश्वरनाथ महादेव आदि मंदिरों में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान को भव्य पोशाक धारण कराने के साथ सत्तू का भोग लगाया गया। श्रध्दालुओं ने प्रभु से सुख समृध्दि की कामना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।