Gurudwara Celebrates Martyrdom Day of Guru Arjun Dev with Kirtan and Distribution of Sweet Water गुरुद्वारे में मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsGurudwara Celebrates Martyrdom Day of Guru Arjun Dev with Kirtan and Distribution of Sweet Water

गुरुद्वारे में मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

Hathras News - फोटो - 35 लोगों को शर्बत पिलाते हुए गुरुद्वारे में मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवसगुरुद्वारे में मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवसगुरुद्वारे

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSat, 31 May 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
गुरुद्वारे में मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

फोटो - 35 लोगों को शर्बत पिलाते हुए फोटो - 50 गुरुद्वारे में होता शबद कीर्तन गुरुद्वारे में मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर हुआ शबद कीर्तन व शर्बत वितरण हाथरस। शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड़ स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में आज गुरुनानक देव की पांच वीं जोत गुरु अर्जुन देर का पर्व बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। वहीं 48 घंटों से चल रहे अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद पिछले 13 दिनों से चल रहे सुखमनी साहिब का समापन हुआ और शबद कीर्तक का आयोजन ज्ञानी नानक सिंह मीत द्वारा किया गया।

मुख्य ग्रंथी हरपाल सिंह ने गुरु अर्जुन देव के बारे में बताया कि वह 30 मई 1663 में लाहौर में शहीद हुए। अर्जुन देव को गर्म तवे पर बैठाकर ऊपर से गर्म तेल डाला गया। उन्होंने कहा 'प्रभु तेरा भाड़ा मीठा लागे, हर पदार्थ नानक मांगे जपिओ जब अरजन देव गुरु, फिर संकट जौन गरब न आओ।' कार्यक्रम के बाद लंगर और मीठे पानी का वितरण किया गया। अखंड पाठ की सेवा सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह छबील सेवा समाजसेवी तजवंत कालरा व जितेंद्र लूथरा द्वारा की गई। इस मौके पर अरुण मांटे, नरेंद्र ग्रोवर, पन्ना सिंह, राजेश सिंह, हरवंश सिंह, जयंत सिंह, विजय भाटिया, हरबंस अतरेजा, टीकम सिंह, लव ग्रोवर, दलवीर सिंह, श्याम अरोरा, अंशुल, कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जयपाल सिंह, डॉली कालरा, मोनिका अरोरा, सिमी कौर, गोलू कौर, राज कौर, गुरुप्रीत कौर, कनिका अरोरा, सीमा सबलोक, मान कौर, आरती चक्रवर्ती, आश कौर ने सेवा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।