दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जिले की वर्षगाठ
Hathras News - फोटो कैप्शन- दाऊजी मंदिर में धूमधाम से गई जिले की वर्षगाठदाऊजी मंदिर में धूमधाम से गई जिले की वर्षगाठदाऊजी मंदिर में धूमधाम से गई जिले की वर्षगाठदाऊजी

फोटो कैप्शन- 28- मंदिर में रामवीर उपाध्याय के छवि चित्र को रखकर करते पूजा 29- आरती करती सीमा उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय व अन्य लोग 30- दाऊजी मंदिर में केक काटते सीमा उपाध्याय व अन्य लोग दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जिले की वर्षगाठ -पहले केक काटा,फिर की गई दाऊ बाबा की आरती -जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय रही मौजूद -तीन मई 1997 में जिला बना था हाथरस हाथरस,कार्यालय संवाददाता। जनपद हाथरस के सृजन की 28वीं वर्षगांठ जनपद जनक पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के पारिवारिक जनों ने बड़े ही धूमधाम के साथ श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर मनाई गई।
इस दौरान उनके द्वारा दाऊजी महाराज का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन किया गया। स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय का फोटो रख उसके सामने केक काटा गया। कार्यक्रम के दौरान रसिया गायक मनोज शर्मा द्वारा गाए गए जिला हाथरस को कौन बनवाता अगर तुम ना होते को सुनकर उनके कार्यकर्ता काफी भावुक नजर आए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडवोकेट अतुल आँधीवाल ने स्वर्गीय उपाध्याय को याद करते हुए जिला बनने को लेकर उनके द्वारा किए गए दृढ़ संकल्प के बारे में विस्तृत रूप से बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय ने कहा के वर्ष 1996 में उनके पति ने हाथरस को जिला बनाने की शपथ ली थी जिसके लिए उन्हें अन्न जल त्यागना पड़ा था किंतु हाथरस के लोगों के भावनाओं के अनुरूप अपने लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए वह हर कठिन से कठिन कदम उठाने को तैयार रहे जिसके परिणाम स्वरूप आज से 28 वर्ष पूर्व 3 मई 1997 को हाथरस को जनपद का दर्जा मिला। आज का दिन हाथरस के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। जब-जब जिले की बात आएगी रामवीर उपाध्याय को याद किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि बड़े भाई ने हाथरस की जनता के लिए पूर्णत समर्पित रहे। हाथरस के उत्थान के लिए उसे करने के लिए तत्पर रहते थे। जनपद में एवं उनके समर्थकों में उनकी कमी को जीवन पर्यंत पूर्ण नहीं किया जा सकता। समय-समय पर उनकी याद हम लोगों को भावुक करती रहती है।इस दौरान कार्यक्रम को आदि ने संबोधित किया।। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी, के.के.दीक्षित, सुधीर पचौरी, मुकेश दीक्षित, प्रमोद शर्मा, यज्ञदत्त गौतम एडवोकेट, अतुल आँधीवाल, ब्रजेश वशिष्ठ,योगा पंडित, प्रशांत बौहरे, एमएल रावत, अतुल शर्मा, अरुण शर्मा, प्रवीण कौशिक, अशोक शर्मा, संतोष उपाध्याय, राम शर्मा, विशाल सारस्वत, शोभित उपाध्याय, उमेश शर्मा, संजय ग्रोवर, अशोक मल्होत्रा, डब्बू चौधरी, एड. बंटी शर्मा, सुभाष शर्मा, लावण्य तिवारी, बंटी शर्मा, महेश शर्मा, विकास शर्मा, एड.कपिल मोहन गौड़,ऋषि उपाध्याय, अर्जुन उपाध्याय,रवेंद्र शर्मा,रिंकू शर्मा, शिवा पाठक, घनश्याम शर्मा, योगांश पाराशर मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।