District Magistrate Alok Kumar Inspects Bakhira Lake and Bird Sanctuary for Tourism Development डीएम ने बखिरा पक्षी विहार का लिया जायजा, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsDistrict Magistrate Alok Kumar Inspects Bakhira Lake and Bird Sanctuary for Tourism Development

डीएम ने बखिरा पक्षी विहार का लिया जायजा

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद तहसील अंतर्गत बखिरा झील एवं बखिरा

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 4 May 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
डीएम ने बखिरा पक्षी विहार का लिया जायजा

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद तहसील अंतर्गत बखिरा झील एवं बखिरा पक्षी विहार का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ पर्यटन के दृष्टि से विकास के पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी साथ रहे। जिलाधिकारी ने बखिरा टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने बखिरा पक्षी विहार को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने के संबंध में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और उसको बेहतर कैसे किया जा सकता है इस पर चर्चा की।

साथ ही अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर के पांडेय, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।