Auto Driver Jumps into Yamuna River After Fight in Delhi ऑटो से उतरकर अधेड़ यमुना में कूदा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAuto Driver Jumps into Yamuna River After Fight in Delhi

ऑटो से उतरकर अधेड़ यमुना में कूदा

नई दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक ऑटो चालक सोम सिंह ने झगड़े के बाद यमुना में छलांग लगा दी। यह घटना रविवार सुबह हुई। 48 वर्षीय सोम का अपनी मकान मालकिन तारा देवी के साथ विवाद हुआ था। पुलिस और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
ऑटो से उतरकर अधेड़ यमुना में कूदा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर ऑटो से उतरकर एक अधेड़ ने यमुना में छलांग लगा दी। यह घटना रविवार सुबह की है। फिलहाल गोताखोरों की टीम उसकी तलाशमें जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, चंदर विहार निवासी 48 वर्षीय सोम सिंह चंदर ऑटो चालक है। वह मकान मालकिन तारा देवी के साथ शनिवार को सब्जी मंडी इलाके में एक समारोह में गया था। रविवार सुबह दोनों लौट रहे थे। इस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। जब ऑटो गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद सोम सिंह ने ऑटो रोका और गुस्से में यमुना में छलांग लगा दी।

यह देखकर बदहवास तारा देवी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल गोताखोरों की टीम सोम सिंह नेगी की तलाशमें जुटी हुई है। लाल किला चौकी पर तैनात जांच अधिकारी एसआई वतन सिंह ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।