महिला दिनदहाड़े आभूषण चोरी करते हुए पकड़ाई
रानेश्वर के पथरा गांव में रविवार को दिन के समय आभूषण चोरी का असफल प्रयास हुआ। चोर महिला ने घर में घुसकर आभूषणों का एक बक्स चुराने की कोशिश की, लेकिन गृहस्वामिनी ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर ग्रामीण...

रानेश्वर। थाना क्षेत्र के पथरा गांव में रविवार को दिन दहाड़े आभुषण चोरी की असफल प्रयास की गई। हलांकि चोरी की गई आभुषण को गृहस्वामिनी को वापस कर दी गई। पथरा गांव के एक घर मे कई गुलगुलिया महिला छोटे छोटे बच्चे को साथ लेकर एक घर मे घुस गई। और पीने के लिए पानी मांगी। घर मे मौजूद महिला पीने की पानी निकालने घर के अंदर गई। इस बीच घर में मौजूद आभूषण की एक छोटा बक्स गुलगुलिया ने उड़ा लिया। घर की महिला की गुलगुलिया महिला को घर से बाहर जाते देख लिया। महिला को गुलगुलिया पर संदेह हुआ।
और घर से आभुषण बक्स गायब पाया गया। महिला के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुलगुलिया तब तक डर गई थी। और आभुषण की बक्स घर के महिला को वापस कर दिया। बक्स में कई चांदी के आभुषण था। इधर घर की महिला गुलगुलिया के विरुद्ध शिकायत दर्ज नहीं कराई लिहाजा गुलगुलिया को मौके से भगा दी गई। इधर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह को इस बाबत पूछने पर बताता की गुलगुलिया को भगा दी गई है। गश्ती दल को गुलगुलिया पर पैनी नजर रखने की निर्देश दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।