Jharkhand CM Hemant Soren Introduces Health Insurance for Lawyers कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा से जोडने के निर्णय का किया स्वागत, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsJharkhand CM Hemant Soren Introduces Health Insurance for Lawyers

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा से जोडने के निर्णय का किया स्वागत

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हाजी मतलूब इमाम और मनोज सहाय पिंकू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने के निर्णय का स्वागत किया। यह झारखंड के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 4 May 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा से जोडने के निर्णय का किया स्वागत

झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्य समिति सदस्य सह झारखंड राबता हज कमेटी अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम और प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड के अधिवक्ताओं को स्वास्थ बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय स्वागत किया है। साथ ही इसके लिए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि झारखंड पहला राज्य बना, जहां अधिवक्ताओं को स्वास्थ बीमा का लाभ मिलेगा। यह ऐतिहासिक निर्णय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया है। दोनों नेताओं ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि झारखंड के सभी सम्मानित पत्रकारों, झारखंड आंदोलनकारियों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाए और इनको भी बीमा योजना का लाभ दिया जाए।

मुख्यमंत्री के उस निर्णय का भी हम स्वागत करते हैं जिसमें उन्होंने कहा कि बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी झारखंड में बनेगा। निश्चित ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड अपने बुलंदी की ओर बढ़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।