Rajgir Hospital Receives First Mortuary Van to Improve Health Services सुविधा : अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर को मिला एक शव वाहन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRajgir Hospital Receives First Mortuary Van to Improve Health Services

सुविधा : अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर को मिला एक शव वाहन

सुविधा : अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर को मिला एक शव वाहनसुविधा : अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर को मिला एक शव वाहनसुविधा : अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर को मिला एक शव वाहनसुविधा : अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर को मिला एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 4 May 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
सुविधा : अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर को मिला एक शव वाहन

सुविधा : अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर को मिला एक शव वाहन फोटो : राजगीर वाहन : राजगीर अनुमंडल अस्पताल में खड़ी शव वाहन। राजगीर, निज संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल को एक शव वाहन मुहैया कराया गया है। यह शव वाहन शनिवार की देर शाम पहुंची। अस्पताल के स्थापना काल से यहां कोई शव वाहन नहीं था। यह अस्पताल का पहला शव वाहन है। इसके साथ ही राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में अब चार एम्बुलेंस और एक शव वाहन हो हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस राजगीर में स्वास्थ्य सुविधा की काफी कमी है। यहां अनुमंडलीय अस्पताल तो स्थापित कर दिये गये हैं।

परंतु व्यवस्था रेफरल अस्पताल जैसा ही आज भी बना हुआ है। हल्के से भी गंभीर मरीज को यहां से तुरंत रेफर कर दिया जाता है। चाहे वो सड़क दुर्घटना या फिर और किसी कारणवश में चोटिल हुआ हो। बहुत से लोग रेफर किए जाने पर रास्ता में ही दम तोड़ देते हैं। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि अस्पतालों में सुविधाओं व सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। ताकि, रोगियों का बेहतर इलाज हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।