Laborers in Latehar Sports Field Project Facing Wage Issues and Poor Quality Work केंदवाही खेल मैदान निर्माण में बरती जा रही अनियमितता: आर्सेन, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsLaborers in Latehar Sports Field Project Facing Wage Issues and Poor Quality Work

केंदवाही खेल मैदान निर्माण में बरती जा रही अनियमितता: आर्सेन

लातेहार के केंदवाही खेल मैदान निर्माण में मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही है। झामुमो अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने बताया कि निर्माण कार्य में कमजोर सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। महिला और पुरुष...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारMon, 5 May 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
केंदवाही खेल मैदान निर्माण में बरती जा रही अनियमितता: आर्सेन

लातेहार प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के केंदवाही खेल मैदान निर्माण में मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही हैं। उक्त मामले में जानकारी देते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने कहा कि खेल मैदान निर्माण कार्य में कमजोर कंक्रिट और मसाला से ढलाई हो रहा हैं। मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही हैं। महिला और पुरूष के मजदूरी दर में काफी अंतर हैं। मैदान के चाहरदिवारी में पटवन का कार्य सही से नहीं हो रहा हैं। वहीं दिवार की जोड़ाई सही से नही की जा रही हैं। इसके अलावा अन्य कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही हैं। उन्होने कहा कि डीसी को मामले से अवगत कराया गया हैं।

इसके बावजूद भी अभी तक कोई कारवाई नही की गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।