Tragic Accident Biker Dies After Delayed Medical Assistance Following Bus Collision एक घंटे तक तड़पता रहा घायल, 50 मिनट देर से पहुंची एंबुलेंस, इलाज के अभाव में मौत, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTragic Accident Biker Dies After Delayed Medical Assistance Following Bus Collision

एक घंटे तक तड़पता रहा घायल, 50 मिनट देर से पहुंची एंबुलेंस, इलाज के अभाव में मौत

Unnao News - आजादमार्ग के ग्राम जगजीवनपुर में एक बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस के 50 मिनट बाद आने और एक घंटे से अधिक समय में उपचार मिलने के कारण उसकी मौत हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावMon, 5 May 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
एक घंटे तक तड़पता रहा घायल, 50 मिनट देर से पहुंची एंबुलेंस, इलाज के अभाव में मौत

अचलगंज। आजादमार्ग के ग्राम जगजीवनपुर निकट एक बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना के 50 मिनट बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और एक घंटे से अधिक समय बाद युवक को उपचार मिल सका। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बाइक सवार शुक्लागंज अहमदनगर निवासी लादेन पुत्र चांद अंसारी बंथर चौराहे की ओर से आ रहा था। इसी बीच रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयाा। आरोप है कि घायल को एक घंटे से अधिक समय बाद उपचार मिल सका। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।