Guru Tegh Bahadur s 350th Martyrdom Day Celebrated with Shabad Kirtan in Meerut गुरुद्वारा माता सीता में हुआ शबद कीर्तन, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsGuru Tegh Bahadur s 350th Martyrdom Day Celebrated with Shabad Kirtan in Meerut

गुरुद्वारा माता सीता में हुआ शबद कीर्तन

Meerut News - मेरठ में रविवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर सदर माता सीता गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार अमरजीत सिंह ने गुरुवाणी पाठ किया और महिला कीर्तन जत्थे ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 5 May 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
गुरुद्वारा माता सीता में हुआ शबद कीर्तन

मेरठ। रविवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सदर माता सीता गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। सरदार अमरजीत सिंह ने गुरुवाणी पाठ का उच्चारण किया। निष्काम सेवक जत्थे ने शबद गायन किया। महिला कीर्तन जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प अर्पित किए। नरेंद्र पाल सिंह, रविंद्र कौर, मनमोहन सिंह, करमनजीत सिंह आदि रहे। शास्त्रीनगर गुरुद्वारे में रविवार को गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर कीर्तन समागम हुआ। शिमला से आए गुरुप्रीत सिंह, ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने कीर्तन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।