Jammu Kashmir Rajouri 22 people injured after wall collapses during wedding ceremony जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शादी समारोह के दौरान गिरी दीवार; 22 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsJammu Kashmir Rajouri 22 people injured after wall collapses during wedding ceremony

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शादी समारोह के दौरान गिरी दीवार; 22 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

राजौरी जिले में रविवार को मोर्टार के जंग लगे 2 गोले बरामद किए गए जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मोर्टार के गोले उस समय बरामद किए गए, जब चिंगस-कनेटी गांव में किसान ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था।

Niteesh Kumar भाषाSun, 4 May 2025 10:43 PM
share Share
Follow Us on
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शादी समारोह के दौरान गिरी दीवार; 22 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को विवाह समारोह के दौरान एक घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में 12 महिलाओं और 8 बच्चों समेत 22 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम में धानीधार गांव में दुल्हन के घर पहुंचने के तुरंत बाद हुई। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद इदरीस के घर पर शादी समारोह चल रहा था, तभी घर की एक दीवार अचानक गिर गई जिससे 22 मेहमान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:बीएसएफ को मिलेंगी 16 नई बटालियन, पाकिस्तान-बांग्लादेश की सीमाओं के लिए खास प्लान
ये भी पढ़ें:'आप जो चाहते हैं, वह निश्चित रूप से होगा’, पहलगाम हमले को लेकर राजनाथ सिंह
ये भी पढ़ें:पहलगाम हमला करने वाले आतंकी जाहिल लेकिन..., अरशद मदनी के बयान पर क्यों मचा बवाल

अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को विशेष उपचार के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी ओर, राजौरी जिले में रविवार को मोर्टार के जंग लगे 2 गोले बरामद किए गए जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मोर्टार के गोले उस समय बरामद किए गए जब चिंगस-कनेटी गांव में किसान ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था। किसान शकील अहमद ने पुलिस को मोर्टार के गोलों के बारे में सूचना दी। इसे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

बिना उकसावे के गोलीबारी कर रही पाकिस्तानी सेना

इस बीच, पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर विभिन्न सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में केंद्र शासित प्रदेश के पांच जिलों के आठ स्थानों से पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिली। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, यह लगातार दसवीं रात थी जब सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें अधिकतर पर्यटक थे।