राजगीर के रोपवे, जू-सफारी, नेचर-सफारी के साथ ही वनों व पहाड़ों पर स्थित कई धर्मों से जुड़े तीर्थ स्थलों को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही, इन स्थलों पर गश्ती तेज कर दी गयी है। राजगीर की पंच पहाड़ियों के साथ ही विश्व शांति स्थल, अशोक स्तूप, एवं हर स्थल पर पैनी नजर रखी जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 सैलानी मारे गए। आज जम्मू शहर में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाने की मांग की।
कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल छुट्टी पर थे। वह पहलगाम हमले में मारे गए। वे हरियाणा के मूल निवासी हैं और 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पहलगाम के पास मंगलवार को बड़े आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए हैं, जिनमें दो विदेशी नागरिक हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह हमला दोपहर करीब 1.30 बजे बैसरन में हुआ, जो पहलगाम के पास खूबसूरत जगह मानी जाती है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी टीचर ने छात्रा को मैसेज भेजकर यौन संबंध बनाने को कहा। इसके बदले पंजाब के एक कॉलेज में मेडिकल कोर्स में एडमिशन दिलाने में मदद करने की पेशकश की।
रिपोर्ट के मुताबिक, नजीर हुसैन आतंकी संगठनों के स्थानीय समर्थकों के साथ भड़काऊ ऑडियो क्लिप और वीडियो नोट साझा करता था। साथ ही, उन्हें जिहाद करने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए उकसाता था।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना के अभियान में तीन खूंखार आतंकी मार गिराए गए। जैश के इन आतंकियों के सिर पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था।
सिविल कोर्ट के जज ने अपने आदेश में लिखा था कि रिकॉर्ड को सुना और पढ़ा। आवेदन में बताए गए कारणों आवेदन के योग्य नहीं है और इसलिए इसे खारिज किया जाता है। HC ने इसे रहस्यमयी आदेश बताया।
Jammu and Kashmir Assembly: जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर राज्य में कहीं अलगाववाद और आतंकवाद की जड़े मौजूद हैं तो उन्हें पूरी तरह से खत्म होना चाहिए तभी राज्य का दर्जा बहाल होना चाहिए।