कंपनी के यार्ड में रेफ्रिजरेटर गिरने से महिला कर्मी घायल
Unnao News - नवाबगंज में एक फैक्ट्री में महिला कर्मी अनामिका पर रेफ्रिजरेटर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।...

नवाबगंज। फैक्ट्री में महिला कर्मी पर रेफ्रिजरेटर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एम्बुलेंस से उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहांगीराबाद गांव निवासी सुनील सिंह की 18 वर्षीय बेटी अनामिका कांथा भल्ला फार्म मार्ग के निकट एक प्राइवेट कंपनी के यार्ड में काम करती है। रविवार दोपहर में ड्यूटी पर थी। तभी कंपनी के कर्मी रेफ्रिजरेटर निकाल रहे थे। अचानक वह फ्रिज उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कंपनी की एंबुलेंस से उसे सीएचसी नवाबगंज ले जाय गया।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसका इलाज निजी अस्पताल में कराने के लिये लेकर चले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।