अनुमंडलीय अस्पताल को मिला शव वाहन
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को शव वाहन मिला है, जिसका लोकार्पण विधायक राम सिंह ने किया। वर्षों से शव वाहन की मांग थी, जिससे मरीजों के परिजनों को कठिनाई होती थी। अब शव वाहन उपलब्ध होने से पारिवारिक खर्च और...

बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को शव वाहन मिला है। इसका लोकार्पण रविवार को बगहा विधायक राम सिंह ने किया। शव वाहन की मांग वर्षों से लोगों को द्वारा की जा रही थी। साथ ही शव वाहन के अभाव में मरीजों के परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच आये दिन कहासुनी और झड़प हुआ करती थी। शव वाहन के नहीं रहने से शव को उनके घरों तक ले जाने में परिजनों को काफी परेशानी का सामना करते हुए निजी वाहन या भाड़े की गाड़ी लेनी पड़ती थी। इससे मृतक के परिजनों को अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ता था। लेकिन वाहन उपलब्ध होने से इन समस्याओं का निदान स्वत: हो जाएगा।
गौरतलब हो कि बगहा विधायक राम सिंह द्वारा अस्पताल को शव वाहन उपलब्ध कराने को लेकर कुछ दिनों से लगातार प्रयास किया जा रहा था। इस वाहन को अनुमंडल अस्पताल में उपलब्ध कराने के लिए बगहा विधायक राम सिंह की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर पर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. एस पी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, महामंत्री शिपु चौबे, दीपू तिवारी, विजय साहू, रौशन तिवारी,दीपू जायसवाल,गोविंद जायसवाल एवं विशाल पांडेय आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।