एक राष्ट्र एक चुनाव देश की मजबूती के लिए जरूरी-प्रदीप सैनी
Shamli News - रजन एकता ट्रस्ट और अन्य सामाजिक संगठनों ने रविवार को नगर पालिका सभागार में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विषय पर एक समागम आयोजित किया। इसमें उपस्थित लोगों को इस विचार के लाभों के बारे में बताया गया। भाजपा के...

रजन एकता ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रविवार को शहर के नगर पालिका सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सामाजिक एवं प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे संगठनों के लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव देश की मजबूती के लिए कितना जरूरी है उसके फायदा बताये गए। रविवार को नगर पालिका सभागार में रतन एकता ट्रस्ट द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सामाजिक एवं प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, समाजसेवी अंकित गोयल, ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप सैनी ने कहा कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव से मजबूती मिलेगी।
इससे देश पर पडलने वाले आर्थिक भार से निजात मिलेगी और देश मजबूत होगा। इससे बचने वाला पैसा देश के विकास में काम आयेगा। बबीता चौधरी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का आहवान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार में भी प्रस्ताव पास किया गया था। अब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव का संदेश दिया है। जिसमें सभी को एक होकर साथ चलना चाहिए। समाजसेवी अंकित गोयल ने कहा कि अनिर्वाय है कि हमे जाति, धर्म के भेदों से हटकर राष्ट्र हित में एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करना चाहिए। कहा कि आज पाकिस्तान भारत से थरथर कांप रहा है। इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। कार्यक्रम में अनेकों संस्थाओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ सेवा समिति, जन कल्याण योग ट्रस्ट, कात्यानी देवी ट्रस्ट, मानव वेलफेयर ट्रस्ट, भ्रष्टार विरोधी ट्रस्ट, हिन्दु मुस्लिम एकता ट्रस्ट, जानत भोजनालय ट्रस्ट, राम लखन सेवा समिति ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामजीलाल कश्यप, जितेन्द्र शर्मा, शशि अरोरा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।