Woman s Body Found Under Bridge in Kannaouj Murder Investigation Launched पहले धारदार हथियारों से मारा गया, फिर पानी में फेंका गया , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWoman s Body Found Under Bridge in Kannaouj Murder Investigation Launched

पहले धारदार हथियारों से मारा गया, फिर पानी में फेंका गया

Mainpuri News - बेवर। बेवर-मानपुरहरी जाने वाले मार्ग पर बंबा की पुलिया के नीचे महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 4 May 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
पहले धारदार हथियारों से मारा गया, फिर पानी में फेंका गया

बेवर-मानपुरहरी जाने वाले मार्ग पर बंबा की पुलिया के नीचे महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। हत्या करके महिला का शव फेंका गया। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए हैं। घटना स्थल के आसपास महिला से जुड़ी जो वस्तुएं बरामद की गई हैं, उनकी जांच की जा रही है। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम दरियाय निवासी राजश्री उर्फ रजनी उर्फ मंजू आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। तीन साल पहले उसने अपनी पुत्री सोनी का विवाह बाजपुर निवासी दलवीर के साथ किया था। पुलिस भी मानकर चल रही है कि धारदार हथियारों से हत्या करने के बाद उसका शव पानी में फेंका गया।

मृतका के पुत्र अभिषेक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके बहन का पति दलवीर कानपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। अभिषेक का कहना है कि सोनी की ससुराल जाने की बात कहकर उसकी मां घर से निकली थी। जबकि सोनी का कहना है कि वह ससुराल पहुंची ही नहीं है। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने बंबा की पुलिया में महिला का शव देखा तो पुलिस को खबर दे दी। अब सवाल यह है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।