फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hathras News - फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र से न

फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज - श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका पर है फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र लगाए जाने का आरोप - प्रधानाध्यापिका की सेवा समाप्ति के बाद स्कूल के प्राधिकृत नियंत्रक ने कोतवाली सदर में दर्ज कराया मुकदमा हाथरस। श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका पर फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने का आरोप है। प्रधानाध्यापिका की सेवा समाप्ति के बाद अब स्कूल के प्राधिकृत नियंत्रक ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर के श्रीमती इन्द्रा गांधी गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल में नियुक्तियों को लेकर काफी समय से शिकायत हो रहीं थी। जिसमें कई शिक्षकों पर फर्जी तरीक से नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप लगाए गए। काफी लंबे से समय से इस मामले की विभागीय जांच भी चल रही थी। काफी विवाद के चलते एडी बेसिक ने स्कूल में एबीएसए हाथरस को कंट्रोलर नियुक्त कर दिया। स्कूल में हुई फर्जी नियुक्तियों के मामले की शिकायत जनपद से लेकर मंडल और प्रदेश तक भी हुई। जिसमें यह बात निकल कर आई कि प्रधानाध्यापिका सारिका ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की है। इस मामले में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी कर दी गई, लेकिन आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। जिसे लेकर कुछ लोगों द्वारा इस मामले की शिकायत डीएम व विभागीय अधिकारियों से कई, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। चुकी है। बीएसए ने प्राधिकृत नियंत्रक को पत्र लिखकर सारिका पुत्री रमेशचन्द्र शर्मा प्रधानाध्यापिका श्रीमती इन्द्रा गांधी गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल नगर क्षेत्र हाथरस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा। सारिका द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 सम्बन्धी कूटरचित अभिलेखों के आधार पर छलपूर्वक प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। अब इस मामले में स्कूल के कंट्रोलर-बीईओ हाथरस ने आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। ---- वर्जन- श्रीमती इन्द्रा गांधी गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापिका पर फर्जी तरीके से प्रधानाध्यापिका के पद पर नौकरी प्राप्त करने का आरोप है। इस मामले में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पूर्व में सेवा समाप्ति की कार्रवाई हो चुकी है। अब प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। - भुवन प्रकाश, प्राधिकृत नियंत्रक-बीईओ हाथरस।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।