तड़के हुई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत।
Hathras News - तड़के हुई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत। तड़के हुई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत। तड़के हुई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत। तड़के हुई झमाझम बारिश

तड़के हुई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत। रविवार तड़के चार बजे आधा घंटे तक शहर में हुई झमाझम बारिश। बारिश के बाद पूरे दिन छाए रहे बादल, बारिश के रहे आसार। अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हाथरस। केरल मॉनसून की दस्तक का असर अब उत्तर भारत के इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रविवार तड़के शहर व आस-पास के इलाकों में लगभग आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद पारा काफी नीचे चला गया और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया। मौसम में आए बदलाव ने लोगों को प्रचंड गर्मी के सितम से काफी राहत प्रदान की।
अधिकत तामपान 36 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया। बता दें कि इस साल आठ दिन पहले ही शनिवार को मॉनसून केरल में पहुंच गया है। केलर में मॉनसून की दस्तक का असर अब उत्तर भारत के राज्यों में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। रविवार तड़के साढ़े तीन बजे एकाएक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज हवाओं के चलने का सिलसिला शुरु हो गया। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला शुरु हो गया। लगभग आधा घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। झमाझम बारिश के साथ एकाएक लोगों की नींद खुल गई। बिना मौसम हुई बारिश का साफ असर तापमान में देखा गया और पारा नीचे लुढ़क गया। सुबह के समय में मौसम में एकाएक काफी ठंडक बढ़ गई। लोगों को कूलर और एसी तक बंद करने पड़े। आराम करने के लिए चादर का सहारा लेना पड़ा। हालांकि आधा घंटे बाद बारिश का सिलसिला तो थम गया। तड़के हुई बारिश का असर दिन निकलने के बाद भी साफ तौर पर मौसम में दिखाई दिया। सुबह ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा। दिन निकलने के साथ सूर्य देव के दर्शन जरुर हुए, लेकिन धूप में और दिनों जैसी तल्खी नजर नहीं आई। आसमान हल्के बादल छाए रहे। पूरे दिन मौसम का मिजाज कुछ इसी प्रकार बना रहा। कभी हल्की धूप निकली तो कभी हल्के बादल छाए रहे। शाम को भी मौसम में ठंडक रहने के साथ ही लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत मिली। लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाया। ----
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।