Woman 39 s condition deteriorates after delivery death प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत,मौत, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsWoman 39 s condition deteriorates after delivery death

प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत,मौत

Hathras News - प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत,मौत प्रसव के बाद बिगड़ी महिला हालत,मौतप्रसव के बाद बिगड़ी महिला हालत,मौतप्रसव के बाद बिगड़ी महिला हालत,मौतप्रसव के बाद बिगड़ी महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसFri, 30 Oct 2020 03:05 PM
share Share
Follow Us on
प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत,मौत

हसायन के गांव सिचावली की महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ी और मौत हो गयी। परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर आये,लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में महिला ने दमतोड़ दिया।

हसायन के गांव सिचावली निवासी 25 वर्षीय अफसाना की शादी करीब चार साल पूर्व हाथरस जंक्शन निवासी राजुद्दीन के साथ हुई थी। महिला गर्भवती थी,बुधवार को ससुराल पक्ष के लोग प्रसव पीड़ा होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे। जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया,जोकि मरा हुआ पैदा हुआ। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। स्वजन आनन फानन में महिला को उपचार कराने के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। जज्जा व बच्चे की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को भी दे दी गई। इंस्पेक्टर हाथरस जंक्शन का कहना है परिजनों के कहने पर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।