पति कमाने गया मुंबई तो देवर से बदल गए भाभी के रिश्ते, परिवार ने पंचायत में करा दी शादी
शादी के एक महीने बाद ही पति रोटी-रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया। इधर, घर पर नई नवेली दुल्हन और उसके देवर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। भाभी, अपने पति के छोटे भाई यानी देवर को दिल दे बैठी। समाज की परवाह न करते हुए अब देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भर कर उसे अपनी पत्नी बनाने का दावा किया है।

यूपी के संतकबीरनगर में शादी के एक महीने बाद ही एक पति कमाने के लिए मुंबई गया तो उसकी पत्नी के अपने देवर से रिश्ते बदल गए। परिवार के लोगों ने इस पर नजर रखनी शुरू की तो दोनों घर से भाग गए। किसी तरह दोनों को वापस लाया गया। मामला नगर पंचायत अध्यक्ष तक पहुंचा। पंचायत में काफी देर तक दोनों को समझाने-बुझाने की कोशिशें हुईं लेकिन जब दोनों ें से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो सब तैयार हो गए। देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भर कर उसे अपनी पत्नी बना लेने का दावा किया।
मामला संतकबीरनगर के हरिहरपुर क्षेत्र का है। यहां छह महीने पहले एक युवक की शादी गोरखपुर के सहजनवा की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के एक महीने तक युवक अपनी पत्नी के साथ रहा। इसके बाद रोटी-रोजगार के चक्कर में मुंबई चला गया।
इधर, घर पर उसकी पत्नी और छोटे भाई के बीच पहले बातचीत, फिर नजदीकियां बढ़ने लगीं। यहां तक कि दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। दोनों की गतिविधियां ऐसी थीं कि परिवार वालों को भी शक होने लगा। उन्होंने टोका-टाकी शुरू की तो दोनों घर से भाग गए।
दोनों के घर से चले जाने से परिवारवाले बुरी तरह परेशान हो गए। उन्होंने दोनों का पता लगाया और किसी तरह वापस लाए। इसके बाद मामला हरिहरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप शाही तक पहुंचा। उन्होंने भी दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों टस से मस नहीं हुए। दोनों खुल्लमखुल्ला सबके सामने कहने लगे कि एक-दूसरे से शादी करेंगे। तब दोनों परिवारों ने आपस में बात की। सबने सहमत होकर दोनों की शादी हो जाने देने का फैसला लिया। इसके बाद कैंप कार्यालय में ही देवर ने अपनी भाभी की मांग में सिंदूर भर दिया। हालांकि इस दौरान महिला का पति वहां मौजूद नहीं था। बाद में उसने कहा कि इस शादी से उसका कुछ लेना-देना नहीं है।