शादी के एक महीने बाद ही पति रोटी-रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया। इधर, घर पर नई नवेली दुल्हन और उसके देवर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। भाभी, अपने पति के छोटे भाई यानी देवर को दिल दे बैठी। समाज की परवाह न करते हुए अब देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भर कर उसे अपनी पत्नी बनाने का दावा किया है।
यूपी के आंबेडकरनगर से अब पति-पत्नी के रिश्तों में अजब दरार का मामला सामने आया है। शादी के सात दिन बाद ही विवाहिता ने पति के साथ रहने से इनकार कर देवर संग जीवन बिताने का फैसला कर लिया। उसकी जिद के आगे किसी की एक न चली और परिवार वाले भी राजी हो गए।
नवादा में देवर पर अपनी भाभी की मारपीट एवं गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। महिला का शव एक दिन पहले उसके कमरे में पंखे से लटका हआ पाया गया था।
मेरठ में सौरभ हत्याकांड के बाद अब देवर संग बीवी के भागने का मामला काफी चर्चित है। एक महिला निकाह के कुछ दिन बाद ही वह अपने देवर के साथ फरार हो गई थी। अब शौहर ने बीवी को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
मेरठ में शौहर को छोड़कर देवर के साथ भागी महिला ने पति के कई राज खोले हैं। दाढ़ी के कारण भागने की बात से भी इनकार किया है। उसने पति पर अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया। यह भी कहा कि पति नपुंशक है।
पत्नी ने पति पर लगातार दबाव बनाया कि वह दाढ़ी कटा लें लेकिन पति ने इनकार कर दिया। इस पर विवाद होने लगा और पत्नी देवर के साथ फरार हो गई। परिवार की बदनामी न हो, इसलिए पति ने रिश्तेदारों की मदद से पत्नी और भाई की खोजबीन की, लेकिन बात नहीं बनी। थककर पति ने पुलिस को तहरीर दी।
राजस्थान के कोटा में अपनी भाभी और पड़ोसी के प्रेम संबंध में रोड़ा बाधा बन रहे एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खून से सना शव गुरुवार दोपहर को उसके घर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह से बरामद किया गया।
मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी विधवा बहन की भलाई करने के चक्कर में देवर को ही बलि का बकरा बनाया दिया। बहन के चक्कर में देवर को लेकर पूरा चक्व्यूह भी रच डाला। इस काम में महिला का पति भी साथ देता रहा।
मधुबनी में जमीन विवाद में देवर ने भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसमें मृतका का बेटा भी घायल हो गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वैशाली जिले के महीसौर थाना क्षेत्र में भाभी और देवर के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। जब घर वालों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने जहर खा लिया। भाभी की मौत हो गई।