thing about beard is wrong woman who left her husband and ran away with devar revealed her husband secrets दाढ़ी वाली बात गलत, शौहर को छोड़ देवर संग भागी महिला ने खोले पति के राज, बोली- अश्लील..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsthing about beard is wrong woman who left her husband and ran away with devar revealed her husband secrets

दाढ़ी वाली बात गलत, शौहर को छोड़ देवर संग भागी महिला ने खोले पति के राज, बोली- अश्लील...

मेरठ में शौहर को छोड़कर देवर के साथ भागी महिला ने पति के कई राज खोले हैं। दाढ़ी के कारण भागने की बात से भी इनकार किया है। उसने पति पर अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया। यह भी कहा कि पति नपुंशक है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानThu, 1 May 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
दाढ़ी वाली बात गलत, शौहर को छोड़ देवर संग भागी महिला ने खोले पति के राज, बोली- अश्लील...

मेरठ में मौलाना पति को छोड़कर देवर के साथ भागने वाली महिला ने वापस आते ही पति के कई राज खोले हैं। उसने दाढ़ी के कारण पति को छोड़ देवर के साथ रहने की बात को भी गलत बताया है। उसने कहा कि दाढ़ी वाली बात फर्जी है। उसने पति पर अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया। यह भी कहा कि वह नपुंसक है। महिला के अनुसार इस बारे में परिजनों से भी शिकायत की थी। फिलहाल महिला के देवर के साथ वापस आते ही पति ने उसे तलाक दे दिया है और वह अब देवर के साथ ही रहेगी।

मामला लिसाड़ी गेट के उज्जवल गार्डन का है। यहां रहने वाले मौलाना का निकाह सात महीने पहले पूर्व इंचौली निवासी युवती से हुआ था। इसी बीच महिला देवर के साथ फरार हो गई। पति ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि निकाह के बाद पत्नी ने मौलाना पति पर दाढ़ी काटने का दबाव बनाया। कहा कि उसे दाढ़ी वाले लोग पसंद नहीं हैं। मौलाना ने दाढ़ी काटने से मना कर दिया और पत्नी के परिजनों से शिकायत भी की। आरोप लगाया कि इसी कारण वह अपने देवर के साथ फरार हो गई।

ये भी पढ़ें:पति की दाढ़ी चुभी तो देवर संग भागी बीवी, वापस लौटी तो शौहर ने बोल दिया तीन तलाक

पुलिस से शिकायत की बात उसे पता चली तो देवर के साथ ही महिला वापस आ गई। इसके बाद हंगामा हुआ तो दोनों पक्ष थाने पहुंचे। महिला ने पुलिस के सामने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। पति पर यातनाएं देने, मारपीट करने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। महिला ने यह भी कहा कि पति नपुंसक है। महिला ने दावा किया कि इस बारे में परिजनों से शिकायत की थी। उसकी बातें केवल देवर ही समझता था। इसी के चलते देवर के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उसने कहा कि पति ने दाढ़ी वाला आरोप फर्जी लगाया है।

ये भी पढ़ें:पति की दाढ़ी पसंद नहीं आई, देवर संग फरार हुई पत्‍नी; शादी के सातवें महीने बवाल

थाना गेट पर भी समझौते की कोशिश

बुधवार शाम महिला देवर के साथ घर पहुंच गई। उसके परिजन भी उज्जवल गार्डन आ गए। यहां पर दोनों पक्ष में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौलाना, उसकी पत्नी और भाई को थाने ले आई। परिजन भी थाने पहुंच गए। मौलाना ने तलाक देने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने 2.50 लाख रुपये की रकम की मांग की। मौलाना ने पत्नी से कहा कि यदि वह माफी मांग ले तो उसे घर साथ ले जाएगा। महिला नहीं मानी और साथ रहने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद मौलाना ने थाने के गेट पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला देवर के साथ चली गई।

वहीं, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि महिला अपने देवर के साथ घर छोड़कर गई थी। बुधवार को महिला और उसका देवर वापस आ गए। दोनों पक्ष में फिलहाल बातचीत के बाद समझौता हुआ है। कोई शिकायत मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।