Akhilesh Yadav Criticizes BJP Government s Economic Policies and Law and Order in Uttar Pradesh ट्रंप सरकार से सीखे भाजपा, चीन पर पाबंदी लगाए: अखिलेश, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP Government s Economic Policies and Law and Order in Uttar Pradesh

ट्रंप सरकार से सीखे भाजपा, चीन पर पाबंदी लगाए: अखिलेश

Jaunpur News - समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और यूपी में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस खुद अपराध कर रही है और महिलाओं की सुरक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 9 April 2025 04:14 AM
share Share
Follow Us on
ट्रंप सरकार से सीखे भाजपा, चीन पर पाबंदी लगाए: अखिलेश

खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपकी अर्थव्यवस्था चल नहीं रही है। आप दूसरे देशों से कारोबार ले रहे हैं। वह बाजार हमारा खा जा रहे हैं। भारत को अमेरिका की ट्रंप सरकार से सीखना चाहिए और चीन पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। ट्रंप सरकार टैरिफ प्लान से आय में वृद्धि कर अपने देश की अर्थव्यवस्था सुधार रहा है। वहीं हमारे देश का सेंसेक्स लगातार नीचे जा रहा है। जो भविष्य के लिए ठीक नहीं है। सपा प्रमुख मंगलवार को पिलकिछा टड़वा गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख सरयू देई के पति धर्मराज यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री अपराध रोकने में पूरी तरह फेल हैं। आए दिन हत्या और बलात्कार हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में अशांति का माहौल है। पुलिस ही अपराध कर रही है, पुलिस ही मुकदमा लिखा रही है और वही एनकाउंटर के नाम पर हत्या कर रही है। देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में हैं। प्रदेश सरकार विकास के हर मुद्दे पर विफल है। आलम यह है कि उनकी ही पार्टी के विधायक फटे कुर्ते में श्रीराम का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वक्फ कानून को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में भी हमारी पार्टी इसके विरोध में थी। जितने लोग इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट गए हैं, हम उनके साथ हैं। उन्होंने मुद्रा योजना पर भी सवाल उठाया, कहा कि कागजों में लोन बांटे जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। दावा किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा का जड़ से सफाया होगा। चुनाव परिणाम 90/10 के अनुपात में होगा। सभी पीड़ित, शोषित, गरीब, बेसहारा पीडीए की ओर देख रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।