BJP Organizes Seminar on Ahilyabai Holkar s Legacy for Women s Empowerment महिला उत्थान के लिए प्रेरणा हैं अहिल्याबाई : गिरीश यादव, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsBJP Organizes Seminar on Ahilyabai Holkar s Legacy for Women s Empowerment

महिला उत्थान के लिए प्रेरणा हैं अहिल्याबाई : गिरीश यादव

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर में भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बालिका शिक्षा और महिला उत्थान के लिए अहिल्याबाई को...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरFri, 23 May 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
महिला उत्थान के लिए प्रेरणा हैं अहिल्याबाई : गिरीश यादव

मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक पैलेस में शुक्रवार को भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा व महिला उत्थान के लिए अहिल्याबाई एक प्रेरणा हैं। इसी से प्रभावित होकर नारी शक्ति अधिनियम का कानून लाया गया जिससे भारत की मातृशक्ति को संविधान प्रदत्त शक्ति मिल सके। राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति थीं। उनका जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया।

ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, अर्चना शुक्ला आदि ने भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नीतू मौर्या, रिंकी सिंह व डाली देवी को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, राजकुमार जायसवाल काजू, राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, सीके गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मनीष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।