Grand Tricolor Yatra in Kachhawan Led by BJP President Pawan Upadhyay शानो-शौकत के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsGrand Tricolor Yatra in Kachhawan Led by BJP President Pawan Upadhyay

शानो-शौकत के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Mirzapur News - कछवां में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा थाना तिराहे से शुरू होकर विभिन्न वार्डों से होते हुए शहीद स्थल पर पहुंची, जहां शहीदों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 24 May 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
शानो-शौकत के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

कछवां, हिन्दुस्तान संवाद। कछवां भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। थाना तिराहे से आरंभ होकर तिरंगा यात्रा कस्बे के वार्ड दर्जीयान, वार्ड थाना, शंकरपुर, मंगरवारी ,केवटान होते हुए बुढ़ेनाथ चौराहा के शहीद स्थल पहुंच कर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हजारों की संख्या में देश भक्ति के जज्बे से लबरेज बच्चे, युवा, बुजुर्ग सब हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे। वंदेमारत,भारत माता की जय के गगनभेदी नारे से कछवा का माहौल देश भक्तिमय हो गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि चल पड़ा है कारवां देशभक्ति का, तिरंगे की शान के साथ,हर गली, हर चौक कह रहा है जय हिंद, जय भारत माता।

यह तिरंगा यात्रा न किसी जात की है, न किसी बात की, और न ही किसी पार्टी की। यह तिरंगा यात्रा हर भारतवासी की है, हर उस नागरिक की है जो अपने देश से प्रेम करता है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, अमरेश केसरी, लक्ष्मीकांत गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता अजय सेठ, पूर्व मंडल मझवा अध्यक्ष मनोज सिंह, गोपाल सिंह, गया सिंह, गुड्डू सिंह, संकेत सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहन सिंह, आशीष मिश्रा, रिंकू सिंह, विजय सोनी, पृथ्वी नाथ तिवारी आदि तिरंगे के सम्मान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।