Sacrificed his life to save his comrade memorial of Lieutenant Shashank Tiwari will be built in Ayodhya साथी को बचाने के लिए कुर्बान कर दी जान, अयोध्या में बनेगा लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का स्मारक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsSacrificed his life to save his comrade memorial of Lieutenant Shashank Tiwari will be built in Ayodhya

साथी को बचाने के लिए कुर्बान कर दी जान, अयोध्या में बनेगा लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का स्मारक

22 साल के सेना के अधिकारी ने साथी को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का स्मारक अयोध्या में बनाया जाएगा।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSat, 24 May 2025 07:42 AM
share Share
Follow Us on
साथी को बचाने के लिए कुर्बान कर दी जान, अयोध्या में बनेगा लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का स्मारक

भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी का लोहा पूरी दुनिया मानती है। सिक्किम में तैनात अयोध्या के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने साथी की जान बचाने के लिए खुद के जीवन की परवाह नहीं की। लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने साथी को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। दरअसल उनका एक साथी अचानक नदी में गिर गया। नदी में बहाव बहुत तेज था। लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने देखते ही नदी में छलांग लगा दी। नदी की तेज धार में वह तैर नहीं पाए और उनकी जान चली गई।

शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अयोध्या में उनका स्मारक बनाया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से उनके परिवार को 50 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। बता दें कि 22 साल के लेफ्टिनेंट तिवारी छह महीने पहले दिसंबर में ही कमीशन हुए थे। उनकी पहली तैनाती सिक्किम स्काउट्स में हुई थी।

शुक्रवार देर रात उनका पार्थिव शरीर अयोध्या पहुंचा। शनिवार को जामतारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेफ्टिनेंट तिवारी अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। आर्मी की तरफ से कहा गया कि बहुत कम उम्र और सेवा के कम दिनों में ही लेफ्टिनेंट तिवारी ने जो बहादुरी दिखाई है वह सलाम करने लायक है। वह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सहयोग की भावना और बहादुरी की मिसाल पेश की है।

अयोध्या सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा ने कहा कि लेफ्टिनेंट तिवारी के पिता जंग बहादुर तिवारी मर्चेंट नेवी में हैं और इस समय अमेरिक में थे। शनिवार सुबह तक उनके अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। लेफ्टिनेंट तिवारी का पार्थिव शरीर बागडोगरा एयरपोर्ट से सीधा अयोध्या लाया गया था। इसके बाद रातभर पार्थिव शरीर को फैजाबाद मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |