Protest Against Privatization Power Supply Strike Announced in Uttar Pradesh विद्युत कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsProtest Against Privatization Power Supply Strike Announced in Uttar Pradesh

विद्युत कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित

Deoria News - देवरिया के अपर जिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में 29 मई, 2025 से प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। इस हड़ताल के दौरान विद्युत...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 24 May 2025 01:32 PM
share Share
Follow Us on
विद्युत कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित

देवरिया, हिंदुस्तान टीम। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में कतिपय कार्मिक संगठनों ने 29 मई, 2025 से प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस संभावित हड़ताल के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के समीप एक तकनीकी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष के लिए दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल/ व्हाट्सएप नंबर 9838238006 निर्धारित किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष का संचालन तीन पालियों में होगा।

पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संचालित होगी, जिसमें संबंधित कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। नियंत्रण कक्ष में उपस्थिति एवं प्राप्त सूचनाओं के संधारण हेतु दो रजिस्टर रखे जाएंगे, जिनकी जानकारी समय-समय पर नोडल अधिकारी को दी जाएगी। प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नाजिर सदर को निर्देशित किया गया है। ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी बिना प्रतिस्थानी के ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति या संचालन से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना नियंत्रण कक्ष के उपरोक्त नंबरों पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी के रूप में अपर उप जिलाधिकारी (सदर) देवरिया, अवधेश कुमार निगम को नामित किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8887894561 है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।