सरकारी नौकरी: कांस्टेबल से लेकर हाई कोर्ट तक विभिन्न पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी करें अप्लाई
Government Jobs, सरकारी नौकरी: कांस्टेबल से लेकर हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी की गई हैं। कुछ पदों पर 10वीं-12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू है। पदानुसार, ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अप्लाई करें।

Top-5 Government Jobs, सरकारी नौकरी: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? मई के महीने में कई पदों पर भर्तियां जारी हैं। कांस्टेबल से लेकर हाई कोर्ट तक विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पद अनुसार योग्य कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो नीचे दी आज की टॉप 5 जॉब लिस्ट देख अप्लाई कर सकते हैं-
कांस्टेबल से लेकर हाई कोर्ट तक विभिन्न पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी करें अप्लाई
1- कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की ओर से कॉन्स्टेबल/ जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जाएगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 6 जून, 2025 तय की गयी है। इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। अधिक जानकारी व अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in/index.php पर जाएं।
2- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से वैकेंसी जारी की गई हैं। 4th क्लास के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 1 जून 2025 तक जारी रहेगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इच्छुक कैंडीडेट्स मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार पदानुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट मिल सकती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
3- लेबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती 2025: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा लेबोरेटरी असिस्टेंट के पद पर भर्ती जारी की गई है। लगभग 143 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2025 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
4- जूनियर ऑफिसर भर्ती 2025: साउथ इंडियन बैंक की ओर से बिजनेस प्रमोशन ऑफिसर व जूनियर ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 26 मई 2025 तय की गयी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट southindianbank.com के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
5- कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी द्वारा भर्तियां जारी की गई हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 26 मई 2025 तय की गयी है। इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 4500 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इच्छुक कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इच्छुक कैंडीडेट्स योग्यता अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।