Sultanpur gram pradhan did celebratory firing during his daughter haldi ceremony police registered an FIR बेटी की हल्दी की रस्म में ग्राम प्रधान ने की हर्ष फायरिंग, ताबड़तोड़ 3 गोलियां दागीं, FIR, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsSultanpur gram pradhan did celebratory firing during his daughter haldi ceremony police registered an FIR

बेटी की हल्दी की रस्म में ग्राम प्रधान ने की हर्ष फायरिंग, ताबड़तोड़ 3 गोलियां दागीं, FIR

यूपी के सुलतानपुर जिले में बेटी की हल्दी की रस्म के दौरान ग्राम प्रधान पिता ने हर्ष फायरिंग की। अपनी रिवाल्वर से तीन गोलियां दागीं। इसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 24 May 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
बेटी की हल्दी की रस्म में ग्राम प्रधान ने की हर्ष फायरिंग, ताबड़तोड़ 3 गोलियां दागीं, FIR

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बेटी की हल्दी की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग करना ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया है। बेटी की हल्दी के दौरान प्रधान पिता ने महिलाओं के बीच डांस करते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागीं। अति उत्साह में घर से ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है। मामला शिवगढ़ थानाक्षेत्र के बजेठी गांव का है।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बजेठी ग्राम पंचायत के प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार यादव के पुत्री का शुक्रवार को विवाह था। गुरुवार को हल्दी की रस्म पूरी की गई। समारोह के दौरान महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। डीजे की धुन पर डांस हो रहा था। बेटी की शादी की खुशी में ग्राम प्रधान प्रेम कुमार यादव लाइसेंसी रिवाल्वर हाथ में लेकर महिलाओं के साथ डांस करने लगे। महिलाओं के साथ डांस करते-करते अति उत्साह में उन्होंने ताबड़तोड़ तीन फायर किए। वहीं से किसी ने ग्राम प्रधान द्वारा की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो बना लिया। इसका वीडियो बनाने के इसे वायरल कर दिया। कुछ ही देर वीडियो वायरल होने लगी।

सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप गया। वीडियो देखते ही पुलिस भी ऐक्शन में आ गई। हर्ष फायरिंग ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया। ग्राम प्रधान पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:अवैध संबंध के शक पर पति का खूनी खेल, भांजे और दोस्‍त के साथ की थी पत्नी की हत्या

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर शिवगढ़ थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान के खिलाफ हर्ष फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लाइसेंस के निरस्तीकरण की करवाई शुरू कर दी गई है। मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि शिवगढ़ थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने की है। बताया कि आगे की विधि करवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |