मड़ियाहूं में निकली जन आक्रोश रैली
Jaunpur News - समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर और अखिलेश यादव की आधी-आधी फोटो वाला पोस्टर लगाया, जिससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। मछलीशहर में भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली और इसे बाबा साहब का...

मडियाहूं। समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में अपने कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है। जिसमें आधी फोटो डॉक्टर भीमराव आंबेडकर व आधी फोटो अखिलेश यादव के चेहरे की है। इस बात से नाराज भाजपा मछलीशहर जिले के कार्यकर्ता काफी गुस्से में है। मछलीशहर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष मडियाहूं राजेश जायसवाल समेत भारी संख्या में भाजपा के लोगों ने जन आक्रोश रैली निकाली। सरकारी अस्पताल के सामने आंबेडकर तिराहे से जन आक्रोस रैली निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए भगत सिंह तिराहे पर आकर समाप्त हुई । भाजपाइयों ने इसे बाबा साहब का अपमान बताया।
डॉ.अजय सिंह ने अखिलेश के इस कृत्य को दलित विरोधी बताते हुए निंदा किया । उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की आधी तस्वीर काटकर उसमें अपनी आधी तस्वीर लगाकर दलित समाज को शायद अखिलेश यही बताना चाहते हैं कि वह बाबा साहब के बराबर हैं। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कानपुर देहात में बने रमाबाई अंबेडकर के नाम से मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया था। उनके द्वारा किए गए महापुरुषों का अपमान जनता कभी नहीं भूलेगी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सुरेश कुमार पाठक, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू,मनीष सिंह, डॉ श्याम दत्त दुबे ,मेंहीलाल गौतम, जयेश सिंह, अखिल प्रताप सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष ने किया विरोध मुफ्तीगंज। ब्लाक के देवाकलपुर गांव में स्थापित आम्बेडकर प्रतिमा के पास भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रधान पासी की अध्यक्षता में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता आलोक राय , राकेश सिंह, भानु प्रतापस नीलकमल, गोलू राय, अभय राज प्रजापति, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।