किशोरी संग गैंगरेप, सभी नौ आरोपी छह घंटे के अंदर गिरफ्तार
Jaunpur News - शाहगंज, जौनपुर में एक किशोरी के साथ नौ लोगों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया...

शाहगंज, जौनपुर। नगर में किशोरी संग नौ लोगों ने बारी बारी से गैंगरेप किया है। सूचना के छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर गैंगरेप के कारण किशोरी की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात रामलीला मैदान में लगे प्रदर्शनी के पीछे लहुलुहान हालत में किशोरी पड़ी मिली। सूचना के बाद उसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जिसके बाद उसने अपने साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म की बात बतायी। आनन-फानन में सक्रिय पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल पांच किशोरों व चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि किशोरी आठ अप्रैल से घर से लापता थी। परिजनों ने इस बाबत सुल्तानपुर के लमूहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया है। बारह दिन संयंत्र धूमने के बाद सोमवार शाम रोडवेज पहुंची। यहां पर दो किशोर ने इसे बहला फुसलाकर कर एक होटल में ले गये। किशोरी ने दो होटल समेत पांच दुष्कर्म आरोपित व चार सहयोगियों का नाम पुलिस को बताया। जिसके आधार पर कार्रवाई हुआ।
देर रात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह एवं एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव भी घटना स्थल का मुआवजा कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। कुल पांच टीमें बनाई गई थी। सर्विलांस क्राइम ब्रांच स्वाट टीम समेत स्थानीय पुलिस के सामंजस्य से सभी आरोपित पकड़ लिए गए। किशोरी ने दो होटल का नाम पुलिस को बताया है। एक प्रयागराज मार्ग पर स्थित है वहीं दूसरा अयोध्या मार्ग पर। पांचों मुख्य आरोपितों का डीएनए जांच हेतु स्पर्म लिया गया है। जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हो सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।