मां और सौतेले पिता ने गला घोंटकर मासूम को मार डाला
Jaunpur News - मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव में चार साल के बच्चे इलियास की मां रेशमा और सौतेले पिता अतीक ने गला दबाकर हत्या कर दी। विवाद के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। बच्चे के पिता ने मुम्बई से...

जंघई, हिन्दुस्तान संवाद मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव में चार साल के एक मासूम बच्चे की सगी मां और सौतेले पिता ने मिलकर रविवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे के पिता ने मुम्बई से फोन कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सगी मां और सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में ले लिया। मीरगंज थाना क्षेत्र के बरावा गांव निवासी अहमद अली की रेशमा की बेटी की शादी 2021 में वाजिद अली पुत्र अजीज निवासी छितईपुर प्रतापगढ़ से हुई थी। इस बीच दोनों से अनबन हो गयी और दोनों अलग अलग रहने लगे।
रेशमा अपने बेटे इलियास को लेकर वाजिदपुर चली आयी। यही पर उसका रिश्ता जगदीशपुर निवासी अतीक पुत्र सल्लू से हो गया। बेटे को लेकर रेशमा मीरगंज के गोधना गांव में आकर रहने लगी। पहला वाजिद अली मुम्बई में रहता है। वह चाहता था कि बेटा इलियास को अपने साथ रखे। लेकिन रेशमा नहीं मानी। रेशमा के साथ रह रहा दूसरा पति इलियास को साथ नहीं रखना चाहता था। जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था। बीतीरात भी कुछ विवाद दोनों के बीच हुआ। इसके बाद दोनों ने गला दबाकर मासूम इलियास को मार डाला। जानकारी होने पर वाजिदअली ने फोन कर मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दोनों रेशमा और अतीक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।