Nand Kishore Singh Appointed as General Secretary of UP State University Employees Union नंद किशोर और रमेश को किया सम्मानित, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsNand Kishore Singh Appointed as General Secretary of UP State University Employees Union

नंद किशोर और रमेश को किया सम्मानित

Jaunpur News - जौनपुर में, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का महामंत्री नियुक्त किया गया है। रमेश यादव को संगठन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 5 May 2025 04:03 PM
share Share
Follow Us on
नंद किशोर और रमेश को किया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का महामंत्री बनाया गया है। पीयू कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव को संगठन मंत्री बनाया गया है। दोनों कर्मचारी नेताओं का विश्वविद्यालय में पहुंचने पर सोमवार को स्वागत किया गया। महासंघ के महामंत्री नंद किशोर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सदैव काम किया जाएगा। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। नव निर्वाचित संगठन मंत्री रमेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों के स्थाई पेंशन, अवशेष संविदा कर्मियों का स्थाईकरण जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

इस मौके पर रामजी सिंह, गोपाल निषाद, अरविंद कुमार सिंह, डॉ. स्वतंत्र कुमार, नरेंद्र यादव, मनीष वर्मा, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, सुशील प्रजापति, स्वामीनाथ मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।