Congress Launches Organization Creation Campaign in Prayagraj Emphasizes Social Justice कांग्रेस की शहर कमेटी में दिखेगा सामाजिक न्याय का प्रतिबिंब, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCongress Launches Organization Creation Campaign in Prayagraj Emphasizes Social Justice

कांग्रेस की शहर कमेटी में दिखेगा सामाजिक न्याय का प्रतिबिंब

Prayagraj News - कांग्रेस ने प्रयागराज में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में बैठक में कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर चर्चा...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 5 May 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की शहर कमेटी में दिखेगा सामाजिक न्याय का प्रतिबिंब

कांग्रेस ने प्रयागराज में अपने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए शहर कार्यकारिणी में सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में सोमवार को चौक स्थित जवाहर स्क्वायर पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर चर्चा हुई। फुजैल हाशमी ने कहा कि इस बार शहर कमेटी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव के चयन की प्रक्रिया के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। सभी कांग्रेसियों से आधार सहित उनके बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, उन पर आपराधिक या राजनैतिक मुकदमों का विवरण सहित जरूरी जानकारी मांगी गई है।

इस बार कांग्रेस की शहर कमेटी में सामाजिक न्याय का प्रतिबिंब दिखेगा। बैठक का संचालन पीसीसी सदस्य हरिकेश त्रिपाठी ने किया। बैठक में किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, तसलीम उद्दीन, राम मनोरथ सरोज, मानस शुक्ला, ज़िया उबैद, प्रदीप नारायण, परवेज सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, मो.फरहान, प्रतिमा मिश्रा, अंजुम नाज, मो. गजाली, सरताज अहमद, निजाम उद्दीन, तबरेज अहमद, रिज़वाना, नसीम हाशमी सहित आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।