श्री राम कथा के तीसरे दिन भक्तों की उमड़ी भीड़
Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर में इटहरा गांव स्थित श्री किशोरी जी सेवा आश्रम में पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन हो रहा है। तीसरे दिन बाल कथा वाचिका शिवांगी किशोरी ने जीवन के सरल और सफल बनाने के लिए सत्संग की महत्ता...

मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के इटहरा गांव स्थित श्री किशोरी जी सेवा आश्रम के प्रांगण में पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन चल रहा है। रविवार को तीसरे दिन वाराणसी से आई बाल कथा वाचिका शिवांगी किशोरी ने कथा सुनाया। उन्होंने कहा कि जीवन को सरल और सफल बनाने के लिए सत्संग बहुत जरूरी है। सत्संग से मनुष्य को मोक्ष की प्रप्ति होती है। जो जैसा संगति करता है, वह वैसा बनाता है। सत्संग से मनुष्य को सदाचार, शिष्टाचार का ज्ञान मिलता है। मनुष्य को तन काम में तथा मन राम में लगाना चाहिए। मनुष्य के माता, पिता व गुरु प्रत्यक्ष परमात्मा स्वरुप होते हैं। इनकी सेवा करने से मनुष्य का कल्याण होता है। जो व्यक्ति परिवार के साथ मिलजुल कर रहते है। उनके लिए लोक व परलोक घरती पर है। उन्होंने भगवान राम के जन्म की महिमा, उनके आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के बारे में बताया। उन्होंने भक्ति और संस्कारों के मार्ग पर चलने के लिए श्रोताओं को प्रेरित किया। उन्होंने अमृत मय प्रवचन से बताए कि सभी मनुष्य को ज्ञान व योग के द्वारा संतो के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। दीपिका आनंद ने अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू, विनय सिंह पिंटू, छबीले महाराज, विक्की गुप्ता, गिरीश चंद तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन चन्द्रभानु महाराज ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।